Tuesday, 11 August 2015

फ़िराक़ साहब के कुछ शेर : मेरे पसंदीदा

मै ये कहता हुं कि अफ़लाक से आगे हूँ बहुत । 
इश्क कहता है अभी दर्दे दिल उट्ठा ही नही ।।

क्या अजब तेरे चंद तर -दामन । 
सबके दागे-गुनाह धो जाए ।।

जिंदगी को वफ़ा की राहो में । 
मौत खुद रौशनी दिखाती थी।।

Sunday, 9 August 2015

गरीबी का अब ये इनाम सा लगता है

गरीबी का अब ये इनाम सा लगता है ,
अन्नदाता का तमगा भी इल्जाम सा लगता है।

खेतो के मुंडेरों पे वो बैठा हुआ गिद्ध ,
संसद में बैठा हुआ हुक्काम सा लगता है।

जो खोलता परते है अंधेरो की दिन में ,
अदीबों की गली में बदनाम सा लगता है।

लटकी हुई वो लाश कह गई ये कहानी ,
मोहब्बत का सफर भी नाकाम सा लगता है।

Saturday, 8 August 2015

रिक्शा वाला

उसके पैर पैडल के लिए थे
आँखे सडको के लिए
शरीर धुप की गिरफ़्त में
ज़ेब बैठने वालो की रहम पर
रिक्शा बैक वालो के
अपना था तो बस
वो हौसला
की शाम होते घर जाना है



Monday, 3 August 2015

कीमत क्या है यहाँ गवाही की

कीमत क्या है यहाँ गवाही की
जैसी आज्ञा हो जिल्ले - ईलाही  की

अभी नफ़रत बहुत है दिलो में
अभी जरुरत नहीं गंगा सफाई की

तुमने खरीदा वो कुछ और होगा
इस्मत बाकि है अभी रौशनाई की

मै कब से सच बोल रहा हु
अब सजा तो दे दो बेगुनाही की

भूख , भय , झूठ ,फरेब
बैनर लगवादें तुम्हारे खुदाई की  

Saturday, 1 August 2015

मेरी थकन के वास्ते कोई गीत गुनगुनाओ

मेरी थकन के वास्ते कोई गीत गुनगुनाओ
शाम-ए-सुखन के वास्ते कोई गीत गुनगुनाओ

जहा ग़म मिटे है तेरे हम आशिको के बीच
उस अंजुमन के वास्ते कोई गीत गुनगुनाओ

दो चार दिन में साकी हम भी फ़ना तो होंगे
बस इस घुटन के वास्ते कोई गीत गुनगुनाओ

कुछ कर्ज है ये ऐसा मर कर अदा ना होगा
एहले - वतन के वास्ते कोई गीत गुनगुनाओ 

Friday, 31 July 2015

एक शनिवार, मै और परवीन शाकिर

परवीन शाकिर  का नाम मुझे लगता है , हर उस  दिल में ताउम्र रहेगा जिसने कभी भी मोहब्बत की होगी और उस दौरान प्रेम पत्र में अपने अहसासो को और प्रखर बनाने के लिए एक दो मिसरे लिखे होंगे।  परवीन शाकिर उस नर्म नाजुक अहसास का नाम है जो ना तो उनसे पहले और ना तो उनके बाद अभी तक दिखी है उर्दू शायरी में।  हर मिसरा मन करता है गुनगुना ले , हर गजल, गीत, नज्म इतनी सादगी से लिखी हुई है  जैसे लगता है  हर लफ्ज आपस में गुफ्तगू कर रहे हो।  पूरा फ़न प्रेम से ओत - प्रोत , जिसमे कोई बनावट नहीं इसलिए वो अपने व्यक्तिगत अनुभूति के इतने करीब लगती है मानो वो शेर परवीन शाकिर  नहीं हम कह रहे है।

प्रेम में स्त्री की व्यथा हालांकि परवीन शाकिर  का केंन्द्रीय विषय रहा है लेकिन मेरा मानना है की प्रेम की मौलिक परिभाषा में लिंग भेद नहीं है  जिस वजह से उनके मिसरो का मूल भाव प्रेम है ना की  केवल स्त्री

"  कह रहा है किसी मौसम की कहानी अब तक 
जिस्म बरसात में भीगे हुए जंगल की तरह "
 ये भावनाए केवल स्त्री प्रधान तो नहीं हो सकती।  ये अभिव्यक्ति स्त्री पुरुष दोनों के लिए उतनी ही मौलिक है  जितना परवीन शाकिर  की कलम की स्याही में मोहब्बत।  ये वो दौर था जब आधुनिक उर्दू शायरी में खासकर पाकिस्तान में हिन्दू से छुआछूत कुछ कम हो गई थी।  हिंदी के अनेकानेक देशज शब्द आपको परवीन शाकिर  की नज्मे , गजलो में मिल जाएंगे।  यही कारण है की परवीन शाकिर किसी पारम्परिक शायरा की नक़ल ना बनते हुए , खुद का एक नया अंदाज तथा आयाम कायम कर पाई जो जनजीवन तथा जनमानस के काफी करीब है। 
रुपहली चांदनी में 
या कि फिर तपती दुपहरी में 
बहुत गहरे खयालो में 
कि बेहद सरसरी धुन में 
तुम्हारी जिंदगी में 
मै कहां पर हुँ।  

मोहब्बत के सफर के हर अंदाज को बड़े ही सलीके से व्यक्त किया हे , जहा कटाक्ष भी करना होता है तो उनका लहजा बड़ा ही कातिलाना होता है।  समाज पर व्यंंग करने के उनके लहजे के पीछे मोहब्बत का दर्द और शायरी की नक्काशी दोनों मौजूद रहती है।  

सुनते है क़ीमत तुम्हारी लग रही है आजकल 
सबसे अच्छे दाम किसके है ये बतलाना हमें 
इसलिए ये कह सकते है की परवीन शाकिर की शायरी में केवल मोहब्बत की कशिश और प्रेमियों के वियोग का ग़म  नहीं बल्कि हर वो अहसास मौजूद जो  किसी भी प्रकार से मोहब्बत को व्यथित करता है।  

लहू ज़मने से पहले खु बहा दे 
यहाँ इंसाफ से कातिल बड़ा हे 
परवीन शाकिर उस शायरा का नाम है जो  हर उस आयाम को अपने मिसरों में जगह देती है जिसका कही से भी ताल्लुक मोहब्बत से हो।  अगर मोहब्बत सफर है तो एक राहगीर की तरह परवीन शाकिर  ने बड़ी खूबसूरती से इस सफर के हर पड़ाव को बयां किया है।  इसमे माशुका का अल्ल्हड़पन भी है , समाज का प्रेम के प्रति नजरिया भी , और एकांतवास भी।  

Monday, 27 July 2015

बागडोगरा से लौटते हुए

मेरी आँखों पे चश्मा
इस लिए नहीं था ,
की
मै नज़र नहीं मिला पाउँगा
इस लिए था की नजर मिलाने पे
तुम
शर्मिन्दा ना हो जाओ
और अगर झुक नहीं पाती नजर
तो फिर टकराते
दो कभी ना मिलाने वाले किनारे
और मुझे फिर
चश्मा लगाना पड़ता
ताकि कोई हार ना जाए

मौलवी साहब

पहले घर की दालान से शिव मंदिर दिखता था आहिस्ता आहिस्ता साल दर साल रंग बिरंगे पत्थरों ने घेर लिया मेरी आँख और शिव मंदिर के बिच के फासले क...